रेलवे को मिला जैश ए मोहम्मद का धमकी भरा पत्र, 50 करोड़ दो वरना हावड़ा स्टेशन उड़ा दूंगा

पूर्व रेलवे को जैश ए मोहम्मद का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लिखा फोन नंबर और एड्रेस फर्जी निकला।

कोलकाता। सोमवार को पूर्व रेलवे को आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का एक पत्र मिला है जिसमें धमकी दी गई है कि अगर 50 करोड़ रुपए नहीं मिले तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की हत्या कर दी जाएगी और हावड़ा स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा।

howrah railway station

पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर के नाम लिखा पत्र

जैश ए मोहम्मद का यह पत्र पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर को लिखा गया है। इसमें जनरल मैनेजर को 50 करोड़ रुपए का इंतजाम करने को कहा गया है।

पत्र में धमकी दी गई है कि अगर 50 करोड़ रुपए का इंतजाम नहीं हो पाया तो हावड़ा रेलवे स्टेशन को आईईडी ब्लास्ट करके उड़ा दिया जाएगा जिसमें लाखों लोग मारे जाएंगे। पत्र में यह भी लिखा है कि अगर डिमांड पूरी नहीं हुई तो ममता बनर्जी की हत्या कर दी जाएगी।

दूरदर्शन के एक पूर्व कर्मचारी ने लिखा पत्र!

पत्र किसी एससी दास नाम के शख्स ने लिखा है जो अपने को दूरदर्शन का पूर्व कर्मचारी बता रहा है। पत्र में लिखा है कि उसने जैश ए मोहम्मद के लोगों को अपने फ्लैट में शरण दे रखी है जिसे उसने दूरदर्शन में काम करने के दौरान खरीदा था।

पूर्व रेलवे ने जांच के बाद ये कहा

पूर्व रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर आर्यन महापात्र ने इस पत्र के बारे में बताया कि उसमें दिए गए डिटेल्स फर्जी निकले।

उन्होंने बताया, 'पत्र मिलने के बाद उसमें दिए गए फोन नंबर और एड्रेस की जांच की गई लेकिन कुछ भी नहीं मिला।'

रेलवे ने पुलिस को सौंपा पत्र

सीपीआरओ आर्यन महापात्र ने कहा है कि इस पत्र को पुलिस को सौंप दिया गया है और धमकी को देखते हुए हावड़ा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+