5 आतंकियों के साथ पीओके में नजर आया जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर
कुख्यात आतंकी और पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर क्या फिर किसी बड़ी साजिश की अंजाम देने की फिराक में है।
नई दिल्ली। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर पांच अन्य आतंकियों के साथ पीओके में नजर आया है। मौलाना मसूद अजहर के पीओके में नजर आने के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

क्या है मौलाना मसूद अजहर का प्लान?
कुख्यात आतंकी और पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर क्या फिर किसी बड़ी साजिश की अंजाम देने की फिराक में है। ये आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया मौलाना मसूद अजहर पीओके में नजर आया है।
हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हुआ है कि मौलाना मसूद अजहर के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आने का मकसद क्या है? हालांकि मौलाना मसूद अजहर के साथ पांच आतंकी भी देखे गए हैं। इस खुलासे के सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खास तौर से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में और पीओके से सटी सीमा पर खास सतर्कता बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications