..तो प्रतिष्ठित राजनीतिक पार्टियां इतिहास बन जाएंगी: जयराम रमेश

जयराम का कहना है कि अभी तक सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित रहने वाली 'आप' को लोग अब राजनीतिक विकल्प के रूप में देखने लगे हैं, लिहाजा जनता से दूरी बनाये रखने वाली बड़ी पार्टियों ने अगर परिवर्तन की आवाज नहीं सुनी तो उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतने वाली 'आप' ने देश की लगभग 200 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जिसके लिए पहली लिस्ट 15 से 20 जनवरी तक जारी की जाएगी।
जयराम ने मोदी के आरोपों को निराधार ठहराया और कहा कि हम पर आरोप लगाये जाते हैं कि हम गुजरात से भेदभाव करते हैं और विकास के लिए फंड नहीं देते हैं सच तो यह है कि जब भी हमसे फंड मांगा जाता है तो हम आवेदनों का अध्ययन करते हैं, जिसके बाद धन आवंटित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications