राहुल की यात्रा को लेकर नाराज हुए अखिलेश ! अब इस दिग्गज नेता ने संभाली कमान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। जिसके एक दिन बाद, रविवार को कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यात्रा का कार्यक्रम इंडिया (गठबंधन) के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस ने जोर देते हुए कहा कि उनकी (घटक दलों की) भागीदारी से गठबंधन मजबूत होगा।

अखिलेश यादव से यह पूछे जाने पर कि क्या वह यात्रा में हिस्सा लेंगे, उन्होंने शनिवार को कहा था, "समस्या यह है कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिलता है।"

Jairam Ramesh

यादव की टिप्पणी पर एक वीडियो टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विस्तृत मार्ग और कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और एक या दो दिन में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

रमेश ने कहा, "इसके बाद इसे राज्य में इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनकी भागीदारी से इंडिया ब्लॉक और मजबूत होगा। यात्रा के 16 फरवरी की दोपहर में यूपी में प्रवेश करने की उम्मीद है।"
यह भी देखें: झारखंड में चंपई सरकार का शक्ति परीक्षण, हैदराबाद से रवाना हुए JMM-कांग्रेस विधायक

कांग्रेस को हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के टीएमसी जैसे घटक दलों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिन्होंने सीट बंटवारे और यात्रा निकालने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्य में मौजूद होते हुए भी यात्रा से दूरी बना ली थी।

Recommended Video

    राहुल की यात्रा को लेकर नाराज हुए अखिलेश ! अब इस दिग्गज नेता ने संभाली कमान

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल झारखंड में है। शुक्रवार को राज्य में प्रवेश करते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने यात्रा में भाग लिया। जेएमएम I.N.D.I.A के घटक दलों में से है। यह यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
    यह भी देखें: Daily Political Update: 'सारी फाइल खोलेंगे, सबका इलाज होगा', RJD पर गरजें बिहार के डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+