Daily Political Update: 'सारी फाइल खोलेंगे, सबका इलाज होगा', RJD पर गरजें बिहार के डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने 1,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

वहीं, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ही बनाया गया है।

daily political roundup update today

उधर, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंंद केजरीवाल के बाद दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांंच आप मंत्री आतिशी के आवास भी नोटिस देने पहुंची। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम माेदी ने कामाख्या मंदिर पर कॉरिडोर बनाने का ऐलान भी किया। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आज कह रहा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। हमने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मूल सुविधाएं देने की गारंटी दी है। इनमें से अधिकतर गारंटियां पूरी हो रही हैं।

गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ही बना है: जयराम रमेश

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की चर्चाओं के बीच झारखंड पहुंचे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। जयराम रमेश ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ही बनाया गया है। इस गठबंधन में 28 पार्टियां थी। लेकिन, जेडीयू ने पलटी मारते हुए एनडीए का दामन थाम लिया। ऐसे में अब इंडिया गठबंधन में 27 पार्टियां रह गई हैं। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा में कह रहे हैं कि बीजेपी-आरएसएस तोड़ती है और कांग्रेस जोड़ती है।

नोटिस पर आतिशी का जवाब

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंंद केजरीवाल के बाद दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांंच आप मंत्री आतिशी के आवास भी नोटिस देने पहुंची। जिसके बाद आतिशी ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। आतिशी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे 11 विधायकों के साथ सूरत चले गए और कुछ ही दिन बाद उन्होंने भाजपा के साथ सरकार बना ली। हम क्राइम ब्रांच के राजनीतिक आकाओं को कह रही हूं कि जो लोग 8 साल से विपक्ष की सरकारों को तोड़ रहे, वहीं आप विधायकों से संपर्क कर रहे हैं।

सारी फाइल खोलेंगे, बोले सम्राट चौधरी

दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी कड़े तेवर में नजर आए। उन्‍होंने कहा कि बिहार में विकासवादी सरकार का गठन हुआ है। इस दौरान उन्‍होंने आरजेडी और तेजस्‍वी यादव पर भी हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि सारी फाइल खोलेंगे। ये लोग जो सरकार में थे सब ठेकेदार थे, सबका इलाज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+