लद्दाख काउंसिल चुनाव में कांग्रेस की जीत, जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद से कही चुभने वाली बात
नई दिल्ली, सितंब 17। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिमिसगाम सीट को जीत लिया है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार ताशी टुंडुप ने बीजेपी उम्मीदवार दोरजाय नामग्याल को हरा दिया। शनिवार को आए नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बीजेपी और हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा है।

जयराम रमेश ने किया कटाक्ष
दरअसल, जयराम रमेश ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को कवर करने वाले एक जर्नलिस्ट के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने जिस ट्वीट को रिट्वीट किया है, उसमें लिखा है कि लद्दाख परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पार्टी प्रत्याशी ताशी टुंडुप ने भाजपा प्रत्याशी को 273 मतों के अंतर से हराया। वहीं जयराम रमेश ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'GNA take note'। इसका अर्थ है कि गुलाम नबी आजाद जी ध्यान दीजिए।
कश्मीर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं आजाद
आपको बता दें कि जयराम रमेश का यह ट्वीट गुलाम नबी आजाद पर तंज इसलिए है क्योंकि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। 73 साल के गुलाम नबी आजाद ने एक लंबा समय कांग्रेस पार्टी के अंदर गुजारा। वो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं।
GNA- take note https://t.co/DGy8JfY7fs
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 17, 2022
क्या कहा जयराम रमेश ने?
जयराम रमेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि मोदी, शाह और आजाद के लिए मेरे पास बड़ी खबर है। कांग्रेस पार्टी ने लद्दाख पर्वतीय परिषद के टिमसगाम उपचुनाव में अच्छे -खासे अंतर से बीजेपी को हराया है। लद्दाख जिला कांग्रेस समिति को बधाई।
कश्मीर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं आजाद
आपको बता दें कि जयराम रमेश का यह ट्वीट गुलाम नबी आजाद पर तंज इसलिए है क्योंकि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। 73 साल के गुलाम नबी आजाद ने एक लंबा समय कांग्रेस पार्टी के अंदर गुजारा। वो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के पार्षद सोनम दोरजी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। टिमसगाम उपचुनाव में 13 सितंबर को 98.7 फीसद मतदान हुआ था। शनिवार सुबह मतगणना शुरू हुई। इसमें कांग्रेस के खाते में यह सीट गई।












Click it and Unblock the Notifications