'चुप्पी तो तोड़िए मोदी जी', हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को लेकर जयराम रमेश ने PM से पूछे 3 सवाल
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडाणी पर ED, CBI और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?

Jairam Ramesh on PM Modi Adani Group: हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी से तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार इस मसले पर चुप्पी साध रखी है। प्रधानमंत्री ये कहकर नहीं बच नहीं सकते कि हम अडाणी के हैं कौन। इससे साफ पता चलता है कि यह अडानी और पीएम मोदी की मिलीभगत का साफ इशारा है। उन्होंने लिखा कि चुप्पी तो तोड़िए प्रधानमंत्री जी।
उन्होंने पहला सवाल करते हुए पूछा कि गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी पर पनामा पेपर्स और पेंडोरा पेपर्स में धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, इस पर क्या कार्रवाई हुई?
साथ ही उन्होंने दूसरा सवाल करते हुए पूछा कि यह कैसे संभव है, सिर्फ अडाणी ग्रुप को ही हवाई अड्डों और बंदरगाहों में एकाधिकार स्थापित करने की अनुमति दी गई?
उन्होंने तीसरा सवाल करते हुए लिखा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडाणी पर ED, CBI और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?
Recommended Video

जयराम रमेश ने कहा कि पनामा पेपर्स और पेंडोरा पेपर्स मामले में सरकार की जांच पर संदेह है। उनमें से एक में गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी का नाम सामने आया था। जयराम रमेश ने आगे केंद्र से इस बारे में सफाई देने को कहा कि वर्षों से अडानी समूह के खिलाफ 'गंभीर आरोपों' की जांच के लिए उसने क्या कार्रवाई की। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अडानी ग्रुप पर लगातार आरोपों के बावजूद इतने लंबे समय तक जांच नहीं की गई।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी के दोस्त अडानी पर दुनिया के सबसे बड़े घोटाले का आरोप है। लेकिन पीएम मोदी इस पूरे मामले में चुप हैं। कोई जांच नहीं, कोई कार्रवाई नहीं। मोदी सरकार की इस चुप्पी के खिलाफ कांग्रेस कल देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
यह भी पढ़ें- 2024 विपक्षी गठबंधन की अगुवाई करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश ने कहा- कांग्रेस के बिना कोई भी गठबंधन सार्थक नहीं












Click it and Unblock the Notifications