जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोली चलाने वाले RPF कांस्टेबल की हुई मेडिकल जांच, जानें क्‍या बोला रेल मंत्रालय

Jaipur-Mumbai Train Shooting: जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में सोमवार को हुई गोलाबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। RPF का ASI सहित तीन यात्रियों पर कथित तौर पर आरपीए के कॉन्‍स्‍टेबल चेतन ने गोली मारी थी।

वहीं बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह की मेडिकल जांच में कोई गंभीर चिंता संबंधी बीमारी नहीं पाई गई। वहीं कुछ देर बाद बयान रेल मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने इस बयान काखंडन कर दिया। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय रेलवे के बयान वापस ले लिए गए हैं।

Jaipur-Mumbai Train Shooting


बता दें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह ने बीती 31 जुलाई को जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अपने वरिष्ठ और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ट्रेन में तीन लोगों को कथित तौर पर मौत के घाट उतारने वाला कॉन्‍स्‍टेबल चेतन सिंह के लिए दावा किया जा रहा था कि वो गंभीर चिंता की बीमारी से पीड़ित थे और असामान्य मतिभ्रम को उनके परिवार ने छिपाए रखा।

वहीं रेल मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि periodical medical examination (पीएमई) में ऐसी कोई चिकित्सीय बीमारी या स्थिति का पता नहीं चला हालांकि रेल मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने बाद में इस बयान का खंडन किया। रेल मंत्रायल ने बताया की आरपीएफ कॉन्‍टेबल चेतन सिंह ने कथित तौर पर चिकित्सीय बीमारी का इलाज अपने निजी तौर पर करवाया होगा,जिसका कोई भी आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

मंत्रालय ने खंडन से पहले जा बयान दिया था उसमें कहा था कि चेतन ने अपना प्राइवेट इलाज करवाया होगा और उनके परिवार ने ये बात विभाग से छिपाए रखी थी। रेल मंत्रायल ने बताया कि इस मामले की जीआरपी बोरीवली में जांच चल रही है।

एनएनआई न्‍यूज एजेंसी ने रेल मंत्रालय के इस बयान के बाद ही रेल मंत्रालय ने अपना पहले का बयान वापस ले लिया। सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो की वेबसाइट पर नोटिस, जो पहले दिखाई दे रहा था वो मौजूद नहीं था माना जा रहा है कि उसे वहां से हटा दिया है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1686762482310742022?s=20

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+