हाईवे पर यमराज, नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का आतंक, सामने जो भी आया उसे रौंदता चला गया
नई दिल्ली। जयपुर की शहरों पर एक ट्रक ड्राइवर ने आतंक मचा दिया। ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर यमराज का रूप ले लिया। जो भी उसके सामने आया उसे वो रौंदता चला गया। नशे में धुत इस ट्रक ड्राइवर ने जयपुर की सड़कों पर आतंक मचा दिया। 10 किमी के दायरे में उसने कईयों को कुचल दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जब पूरे शहर में लोग नए साल की जश्न की तैयारियों में जुटे थे तो वहीं नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर सड़क पर मौत बांट रहा था। टाइल्स से भरा यह ट्रक शाहपुरा से आ रहा था। मानसरोवर से हल्दीघाटी के बीच यह ड्राइवर कहीं नहीं रुका। जो भी सामने आया उसे वो रौंदता चला गया। रेड लाइट पर उसने कई गाड़ियों को टक्कर मारी।
बाईपास चौराहे पर पुलिस ने उसे रोकना चाहा, लेकिन वो रुका नहीं। आगे जाकर उसने गौशाला चौराहे पर कई गाड़ियों को टक्कर मारी। ट्रक ड्राइवर नशे में चूर था। वो हाईस्पीड से ट्रक को भगाता चला गया। लेकिन हल्दीघाटी के पास जाकर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications