Jaihind Channel Case: 'मुझे निपटाने की साजिश', कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किस पर लगाया आरोप?

सीबीआई ने केरल स्थित जयहिंद कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड चैनल को नोटिस थमाया है, जिसे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अपने खिलाफ बड़ी साजिश बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक तौर पर खत्म करने की बड़ी साजिश चल रही है।

दरअसल, शिवकुमार जयहिंद चैनल के चीफ हैं और कंपनी से सीबीआई ने रविवार को उसमें उनकी ओर से किए गए निवेश की डिटेल मांगी है। यह मामला उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है।

dk shivakumar on cbi

सीबीआई ने जयहिंद चैनल की शुरू की जांच तो भड़के डिप्टी सीएम
सीबीआई की बेंगलुरु शाखा कांग्रेस नेता के खिलाफ केस की जांच कर रही है। उसने जयहिंद चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर से कहा है कि वे 11 जनवरी, 2024 से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जांच अधिकारी के सामने पेश हों।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है कि अगर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है तो करने दीजिए, क्योंकि वह इसके लिए तैयार हैं। शिवकुमार का दावा है कि जब उनके कंपनी के पास सारे दस्तावेज हैं तो फिर उसने उसके खिलाफ नोटिस क्यों जारी किया है।

मुझे परेशान करने वाले बड़े लोग हैं-डीके शिवकुमार
कर्नाटक के कनकपुरा सीट से कांग्रेस विधायक शिवकुमार के मुताबिक, 'मैं नहीं जानता कि वे नोटिस कैसे जारी कर रहे हैं। उनके पास सारे दस्तावेज हैं। यह इसलिए नहीं है कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। मुझे परेशान करने वाले बड़े लोग हैं। मैं सब जानता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं इससे अनजान हूं। वे राजनीतिक रूप से मुझे निपटाने के लिए जो भी करना चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए।'

बहुत बड़ा षड़यंत्र रचा जा रहा है- कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष
उन्होंने आगे कहा है, 'बहुत बड़ी साजिश चल रही है। कुछ बीजेपी नेताओं ने पहले कहा था कि वे मुझे जेल भेजेंगे। उन्होंने संबंधित विभाग तक अपना संदेश पहुंचा दिया है। जिन लोगों ने मेरे बारे में बात की है, मैंने चर्चा के लिए उनसे आने को कहा है। बहुत बड़ा षड़यंत्र रचा जा रहा है।'

सीबीआई मेरे परिवार से पूछताछ कर रही है- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री
उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उन्हें न्याय मिलेगा। इस कंपनी और केस के बारे में उनका कहना है,'मेरी पार्टनरशिप वाली कंपनी है, जिसका मैं चीफ हूं उसे नोटिस थमाया गया है। वे हमारे बच्चों, मेरी पत्नी और रिश्तेदारों से पूछ रहे हैं। सीबीआई मेरे परिवार वालों और हमारे गांव के लोगों से पूछ रही है, जो सोसाइटी के डायरेक्टर हैं।'

राज्य सरकार ने सीबीआई से लेकर लोकायुक्त को सौंपा था मामला
शिवकुमार का कहना है कि राज्य सरकार ने इस मामले को लोकायुक्त को सौंप दिया था, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने अपने बारे में कहा है कि लोकायुक्त जब भी पूछेंगे वे इसका जवाब देंगे। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ केस चलाने की सीबीआई को दी गई इजाजत वापस ले ली थी और मामला लोकायुक्त को सौंप दिया था।

मैं जेल जाने को तैयार हूं- शिवकुमार
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे नोटिस को चुनौती देंगे तो उन्होंने कहा कि सीबीआई उन्हें समन दे रही है, लेकिन उनके लिए वहां जाने का 'कोई मतलब नहीं है।' उनका कहना है, 'वह मुझसे कह रहे हैं कि उनके नोटिस को चैलेंज करें। अगर वे मुझे सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसा करने दें। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं इसके लिए तैयार हूं।'

मनी लॉन्ड्रिंग केस में 51 दिन तिहाड़ में गुजार चुके हैं डीके शिवकुमार
इससे पहले शिवकुमार 2019 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में 51 दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में गुजार भी चुके हैं। अभी कर्नाटक में उनकी ही सरकार है, जिसने हाल ही में उनके खिलाफ सीबीआई को मिली जांच की अनुमति को यह कहकर वापस ले लिया था कि वह 'कानून के अनुरूप नहीं' था। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+