जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव: 9 वोट से हारे एबीवीपी प्रत्याशी पहुंचे कोर्ट
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय(जेएनवीयू) के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुनील चौधरी ने महज 9 वोट से हारे एबीवीपी के मूलसिंह ने धांधली की बात कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका में मूल ने कहा है कि मतों को खारिज कर उन्हें हराया गया है। मूल सिंह ने कहा है कि वो लगातार आगे चल रहे थे लेकिन आखिरी राउंड में एनयूएसआई के प्रत्याशी की जीत हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 400 मतों को खारिज किया गया।

पहले राउंड की मतगणना के पश्चात अध्यक्ष पद पर मूलसिंह ने बढ़त बना ली, जो चार राउंड तक बनी रही। चौथे राउंड की समाप्ति तक एनएसयूआई के सुनील चौधरी ने अंतर को कम दिया। पांचवे राउंड के समाप्त होने तक सुनील ने 39 वोट की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। मूलसिंह ने रिजेक्ट मतों को शामिल करते हुए पुन: मतगणना करने की मांग की। देर रात तक फिर से मतगणना का दौर चला। आखिरकार देर रात दो बजे सुनील चौधरी को विजयी घोषित किया गया।
जेएनवीयू में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दिनेश पंचारिया विजयी घोषित किए गए। वहीं महासचिव पद एबीवीपी के बबलू सोलंकी के खाते में गया। जबकि संयुक्त महासचिव पद पर एनएसयूआई के मनीष विश्नोई विजयी रहे।












Click it and Unblock the Notifications