जगुआर कार को G20 थीम में रंगकर गुजरात से दिल्ली पहुंचा शख्स, एक जागरूकता फैलाना है मकसद
गुजरात से एक शख्स अपनी जगुआर कार को जी20 थीम में रंगकर दिल्ली पहुंचा है। उसका कहना है कि इसके माध्यम से देश को मिली कामयाबी का संदेश देना चाहते हैं, ताकि लोग इसको लेकर जागरूक बनें।

गुजरात के एक शख्स ने अपनी बेशकीमती जगुआर कार को जी20 की थीम में रंग दिया है। सिद्धार्थ दोषी नाम के इस व्यक्ति ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। पहले भी वह देश में जागरूकता फैलाने के इरादे से ऐसा कर चुके हैं। इस बार भी वह इसी वजह से अपनी जी20 की थीम वाली जगुआर कार से सूरत से दिल्ली पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जी20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए बहुत गौरव की बात है और वह अपनी कार के माध्यम से यही संदेश देने के लिए आए हैं और उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। गौरतलब है कि भारत इस साल जी20 के अध्यक्ष होने के कारण जी20 देशों के नेताओं के सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
Recommended Video

जी20 की थीम वाली जगुआर कार
एक शख्स गुजरात से अपनी जगुआर कार को खास रंगों में रंगकर दिल्ली पहुंचा है। सिद्धार्थ दोषी नाम के इस आदमी ने अपनी पूरी कार को G20 प्रेसिडेंसी की थीम पर रंग दी है। मकसद यह बताना है कि देश के लोग समझें की जी20 प्रेसिडेंसी प्राप्त होना देश के लिए कितने गौरव की बात है। दोषी का कहना है कि जी20 समूह का भारत में मेजबानी करना हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। दोषी गुजरात के सूरत से अपनी ये कार चलाते हुए दिल्ली पहुंचें हैं, ताकि देश के लोगों तक इसकी अहमियत का संदेश पहुंच सके।

पीएम मोदी के फैन हैं सिद्धार्थ दोषी
सिद्धार्थ दोषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबर्दस्त फैन हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया है, ताकि लोग जी20 के महत्त्व को समझ सकें। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, 'यह हमारे लिए और भारत के लिए गौरव का क्षण है कि भारत इस साल जी20 की मेजबानी कर रहा है, मेरी कार के माध्यम से मेरा यह साधारण सा संदेश है कि लोग देश की अहमियत को जानें।'

जी20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव की बात- दोषी
इस साल देश में जी20 सम्मेलन होने से पहले इससे संबंधित कई बैठकें देश के कई हिस्सों में आयोजित होने जा रही हैं। वैसे जहां तक दोषी का सवाल है, उन्होंने देश और देश के गौरव से जुड़े मसले पर इस तरह की जागरूकता फैलाने का प्रयास पहली बार नहीं किया है। इससे पहले उन्होंने अपनी इसी कार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' की थीम पर सजाया था, जो कि देश की स्वतंत्रता के 75वें साल के उपलक्ष में आयोजित किया गया। अभी भी उनकी कार पर वह प्रतीक मौजूद है।

जगुआर कार की कीमत क्या है ?
दोषी के साथ आए मौलिक जानी ने कहा है कि 'स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने के लिए पिछले साल हमने अपनी कार को आजादी का अमृत महोत्सव से सजाया था,इस बार हमने अपनी कार को जागरूकता का संदेश देने के लिए जी20 रंगों में लपेटा है, हमें लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। ' कारवाले डॉट कॉम के मुताबिक भारत में सबसे सस्ती मॉडल की जगुआर कार की एक्सशोरूम कीमत 71.76 लाख रुपए है।

दुनिया में बढ़ रही है भारत की हैसियत
भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को ही इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता प्राप्त की है। इसकी वजह से देश को पहली बार जी20 के नेताओं को इसी साल देश में सम्मेलन आयोजित करने का अवसर मिला है। दुनिया में इसे भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि, देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और कई रिपोर्ट के मुताबिक यह चीन को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क भी बन चुका है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications