'कुछ लोगों के लिए राजनीति हित राष्ट्र हित से ऊपर', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राहुल गांधी पर तंज

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उनकी जमकर खिंचाई की। धनखड़ ने राष्ट्रीय कल्याण से ज्यादा राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने के पर कांग्रेस नेता से भारत की आजादी के लिए किए गए बलिदानों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने नेल्लोर जिले के वेनकटचलाम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत बलिदानी पुरुषों से प्रेरणा लेने वाले ही देश को आगे ले सकेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को आर्थिक राष्ट्रवाद के महत्व पर जोर दिया, अनावश्यक आयातों को कम करने के लिए स्थानीय उत्पादन की वकालत की।धनखड़ ने भारतीयों से अनावश्यक आयातों में विदेशी व्यापार रोकने का आह्वान किया और उद्योग निकायों से इस मुद्दे को हल करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि मूल्य संवर्धन के बिना प्राकृतिक संसाधनों का निर्यात रोजगार की संभावनाओं और आर्थिक दक्षता को नुकसान पहुंचा रहा है।

Vice President Jagdeep Dhankhar

उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार वस्त्र, कालीन, मोमबत्ती और पतंग जैसी वस्तुओं के आयात के कारण कम हो रहा है, जिन्हें घरेलू रूप से उत्पादित किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने बिना मूल्य संवर्धन के लौह अयस्क जैसे प्राकृतिक संसाधनों के निर्यात पर चिंता व्यक्त की, जो उनके अनुसार रोजगार के अवसरों को नुकसान पहुँचा रहा है। उन्होंने घरेलू रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कुशल संसाधन उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट से जुड़े पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी दर्शकों को संबोधित किया। ट्रस्ट का उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा पहलों के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार करना है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+