देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिलाईं शपथ

देश के नवर्निवाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अपने पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार सुबह 11:45 बजे राष्ट्रपति भवन में जगदीप धनखड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने।

नई दिल्ली, 11 अगस्त: देश के नवर्निवाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अपने पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार सुबह 11:45 बजे राष्ट्रपति भवन में जगदीप धनखड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने।

Recommended Video

    Vice President Oath: Jagdeep Dhankhar ने ली शपथ, यहां Watch Video | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद की शपथ दिलाई
    Photo Credit:

    बता दें कि जगदीप धनखड़ को 6 अगस्त को वाइस प्रेसिडेंट के रूप में चुना गया था। उन्होंने विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था। 7 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से भारत के अगले उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ के चुनाव के प्रमाणन पर हस्ताक्षर किए।

    जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे

    चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे। वहीं मार्गरेट अल्वा को 182 मत मिले थे। जगदीप धनखड़ को 74.36 प्रतिशत वोट मिले थे। उपराष्ट्रपति उच्च सदन के सभापति भी होते हैं। धनखड़ की पिछले 6 उपराष्ट्रपति चुनावों में सबसे बड़ी जीत है।

    टीएमसी के 55 सांसदों ने मतदान नहीं किया

    वहीं, इस चुनाव में टीएमसी ने मतदान करने से दूरी बना ली थी। टीएमसी के लोकसभा में 23 सहित कुल 36 सांसदों ने वोट नहीं किया था। हालांकि इसके दो सांसदों ने मतदान किया था। उप राष्ट्रपति चुनाव में 55 सांसदों ने मतदान नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- देश के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए उनसे जुड़ी 4 बड़ी बातें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+