Jagannath Rath Yatra 2022: IRCTC लेकर आया पुरी रथ यात्रा का हवाई पैकेज, बुकिंग शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली, 24 जून'जगन्नाथ रथ यात्रा 2022' की शुरुआत इस साल 1 जुलाई से होने जा रही है। हर साल इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए विश्व के कोने-कोने से लोग आते हैं। अगर आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके मतलब की है क्योंकि आईआरसीटीसी आपके लिए जगन्नाथ रथ यात्रा का हवाई टूर पैकेज लेकर आया है।

ये IRCTC की ओर से हवाई यात्रा का पैकेज है

ये IRCTC की ओर से हवाई यात्रा का पैकेज है

ये IRCTC की ओर से हवाई यात्रा का पैकेज है, जिसमें प्रति व्यक्ति लगभग 18, 115 रुपये खर्च होंगे, ये पैकेज तीन दिन और दो रात होगा। इसके लिए आपको हैदराबाद से फ्लाइट पकड़नी होगी जो कि आपको भुवनेश्वर लेकर जाएगी और इसके बाद आपको पुरी की रथयात्रा तक पहुंचाएगी। इस पैकेज में एसी बसों और होटल की सुविधा भी शामिल है लेकिन इसमें खाने-पीने की सुविधा शामिल नहीं है।

बुकिंग शुरू

बुकिंग शुरू

हालांकि इस पैकेज में पेड कूपन सिस्टम है, जिसके जरिए आप पैसे खर्च करके अपने हिसाब से अपने खान-पीने पर खर्चा कर सकते हैं। इस पैकेज के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

 पहली उड़ान 30 जून को भरी जाएगी।

पहली उड़ान 30 जून को भरी जाएगी।

यात्रा के लिए पहली उड़ान 30 जून को भरी जाएगी। इस टूर पैकेज का नाम ODISHA - JAGANNATH RATH YATRA CAR FESTIVAL SPECIAL PACKAGE (SHA40) है।

रथ यात्रा का प्रारंभ 1 जुलाई से

गौरतलब है कि पुरी की रथ यात्रा का रथ खींचने से इंसान के सारे पापों का खात्मा होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मालूम हो कि इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि 30 जून को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 1 जुलाई को दोपहर 01:09 बजे समाप्त होगी। रथ यात्रा का प्रारंभ 1 जुलाई से होने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+