आंध्र प्रदेश में ऐतिहासिक जीत पर जगन मोहन रेड्डी बोले- चंद्रबाबू नायडू को भगवान ने दी सजा
अमरावती: आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई में वाईएसआर कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बंपर सीटें हासिल करने के साथ ही टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र की सत्ता से बाहर कर दिया है। वाईएसआर कांग्रेस की दोनों चुनाव में एतकरफा जीत हुई है। जगन मोहन 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके गलत कामों की सजा मिली है।

'नायडू को भगवान ने दी सजा'
वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को भगवान ने उनके गलत कर्मों की सजा दी है। 2014 के चुनावों के बाद नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस के 23 विधायक खरीदे थे। टीडीपी को सिर्फ 23 सीटें मिलीं हैं और नतीजे भी 23 मई को घोषित हुए। भगवान ने 23 लोकसभा सीटों के साथ एक खूबसूरत पटकथा लिखी है। अपनी पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए, जगन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के चुनाव परिणामों ने दिखाया कि जो लोग अनैतिक और अन्यायपूर्ण साधनों का सहारा लेते हैं, उन्हें निश्चित रूप से भगवान द्वारा दंडित किया जाता है। जगन रेड्डी दिवंगत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के पुत्र हैं।

टीडीपी को मिली मात्र 3 सीटें
जगन रेड्डी ने यह भी दावा किया कि नायडू ने वाईएसआरसीपी के तीन सांसदों को अवैध तरीके से अपने पाले में मिलाया और अब उनकी पार्टी को केवल तीन लोकसभा सीटें मिलीं हैं। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में टीडीपी को मात्र 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा है वहीं दूसरी तरफ वाईएसआर कांग्रेस का तूफान दक्षिण भारत के इस तटीय राज्य में आया। जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई में वाईएसआर कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 22 लोकसभा सीटें हासिल की। कांग्रेस का तो राज्य में सफाया हो गया है। राज्य में कुल 25 सीटें हैं।

नायडू को सत्ता से किया बेदखल
विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस को भारी बहुमत आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भी वाईएसआर कांग्रेस की सूनामी देखने को मिली। उनकी पार्टी ने 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीट जीत ली हैं और एक सीट पर वो आगे चल रही है। वहीं दूसरी तरफ टीडीपी 23 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक टीडीपी 22 सीटें जीत चुकी है और दो पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस को यहां तगड़ा झटका लगा है और उसका खाता भी नहीं खुला है। वहीं जनसेना पार्टी ने बची 1 सीट पर जीत हासिल की है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications