एक्टर प्रभास से रिश्तों को जगनमोहन रेड्डी की बहन ने बताया झूठ, दर्ज कराई FIR

अमरावती। वायएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई एस शर्मिला ने एक्टर प्रभास से अपने रिश्तों की बात को झूठ बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में ये कहा गया था कि शर्मिला और प्रभास में अफेयर है। इस पर शर्मिला हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनि कुमार से मिलीं और इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया। उन्होंने इस तरह के पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक्टर प्रभास से रिश्तों को जगनमोहन रेड्डी की बहन ने बताया झूठ, दर्ज कराई FIR

शर्मिला और वायएसआर कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि तेलुगु देशम पार्टी के लोग इस तरह की पोस्ट को वायरल कर रहे हैं। शर्मिला ने कहा कि वह आज तक कभी भी प्रभास से न तो मिली हैं और न ही उनसे कभी बात की है। उन्हें संदेह है कि इस अफवाह को उड़ाने में टीडीपी का हाथ है। वहीं टीडीपी की ओर से ऐसे तमाम आरोपों को नकार दिया गया है।

2014 में लोकसभा के इलेक्शन के दौरान भी शर्मिला का नाम प्रभास से जोड़ा गया था। शर्मिला का कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी छवि को खराब करने के लिए इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं।

शर्मिला की शिकायत पर सोमवार को हैदराबाद साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल के अडिश्नल कमिश्नर केसीएस रघुवीर ने कहा है कि आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस तरह का कंटेंट जिन लोगों ने शेयर किया है, उनसे पूछताछ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+