सत्ता में आए तो बदलेंगे कृष्णा जिले का नाम: जगन मोहन रेड्डी
हैदराबाद। वायएसआर कांग्रेस के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने एलान किया है कि अगर उनकी पार्टी आन्ध्र प्रदेश में सत्ता में आई तो कृष्णा जिले का नाम बदलकर एनटीआर जिला कर देंगे। जगन की इस घोषणा को आन्ध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर दबाव बनाने की तरह देखा जा रहा है। जगन ने पम्मूरु विधानसभा के निम्माकुरु गांव में ये घोषणा की। निम्माकुरु टीडीपी के संस्थापक एनटी राव का गांव है।

यहां लोगों ने जगन से भष्टाचार की शिकायत करते हुए बताया कि निम्माकुरु में टीडीपी नेता नीरु-चेट्टु योजना के तहत तालाब खुदवा रहे हैं। 8.5 लाख रुपये की लागत से तालाब की खुदाई करते हुए उससे निकली मिट्टी प्रति ट्रैक्टर 350 और प्रति लॉरी 600 रुपये की दर पर बेची जा रही है।
भ्रष्टाचार की शिकायतों परर जगन मोहन ने कहा कि टीडीपी के लोग सिर्फ एनटीआर के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी जन्मभूमि को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। जगन ने कहा कि सत्ता में आने पर कृष्णा जिले का नाम एनटीआर रखा जाएगा और जिले का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications