Video:'मुझे गुरु दक्षिणा में Pok चाहिए', आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से रामभद्राचार्य ने कर दी बड़ी डिमांड

Jagadguru Rambhadracharya News: ''मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है कि मुझे पीओके (Pok) वापस चाहिए'', ये मांग आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की है। जी हां, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ आश्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से राम मंत्र की दीक्षा लेने पहुंचे थे।

जगद्गुरु ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को वही राम मंत्र की दीक्षा दी, जिसे माता सीता ने भगवान हनुमान को दिया था, जिसके बाद हनुमान ने लंका पर विजय पाया था। दीक्षा के बाज, जब जनरल द्विवेदी ने गुरु दक्षिणा के लिए पूछा, तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्हें रत्न या वस्त्र नहीं चाहिए, बल्कि वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में शामिल होते देखना चाहते हैं।

Jagadguru Rambhadracharya News

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- मुझे Pok वापस चाहिए

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "मैंने उन्हें (उपेंद्र द्विवेदी) राम मंत्र के साथ वही दीक्षा दी जो भगवान हनुमान ने माता सीता से प्राप्त की थी और फिर लंका पर विजयी हुए थे। मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है कि मुझे पीओके वापस चाहिए।" हालांकि Pok वापस लेने की बात पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कोई जवाब नहीं दिया।

तुलसी पीठ आवास में जगद्गुरु ने पत्रकारों बात करते हुए कहा कि उन्हें आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सम्मान करने में गौरव की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा, ''अगर पाकिस्तान कोई आतंकवादी वारदात को अंजाम देता है तो वह नेस्तनाबूद हो जाएगा''

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने PM मोदी की तारीफ की

इस अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि वह देश के लिए काम करने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि देश को न केवल शस्त्र (सेना और सुरक्षा) की जरूरत है, बल्कि शास्त्र (धर्म और नैतिकता) की भी जरूरत है।

इस कार्यक्रम में जनरल द्विवेदी की पत्नी सुनीता द्विवेदी ने भी दीक्षा ली। जनरल द्विवेदी का यह दौरा आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति के संगम का प्रतीक बन गया। आमतौर पर सेना प्रमुख को किसी धार्मिक कार्य या किसी गुरु के आश्रम में कम ही जाते देखा गया है...यही वजह से इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+