जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत: जांच से 'परेशान' होकर एक और स्टूडेंट ने की जान देने की कोशिश!

Jadavpur University Case update: पश्चिम बंगाल में जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। जादवपुर यूनिवर्सिटी में 9 अगस्त को कथित तौर पर एक छात्र की अपने हॉस्टल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये छात्र रैगिंग से परेशान था।

मृतक छात्र के माता-पिता ने रैगिंग का शिकार होने की बात कहकर मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सूत्रों के हवालों से दावा किया है कि जादवपुर यूनिवर्सिटी मामले की जांच से परेशान होकर एक और स्टूडेंट ने जान देने की कोशिश की है।

Jadavpur University

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि छात्र की मौत की जांच के बीच खुद को "पुलिस उत्पीड़न" से बचाने के लिए कथित तौर पर एक अन्य छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने इस केस में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से कुछ जादवपुर यूनिवर्सिटी के वर्तमान छात्र हैं और कुछ पूर्व छात्र हैं।

पुलिस जांच से सदमे में है छात्र!

अब हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र कथित तौर पर पुलिस जांच से सदमे में है। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने मृतक छात्र की कथित रैगिंग से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सबूत प्राप्त करने के लिए फोरेंसिक जांच के लिए उसका फोन जब्त कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद छात्र घबरा गया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

जादवपुर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने छात्र से बातचीत की और मनोवैज्ञानिक द्वारा उसकी काउंसलिंग की व्यवस्था की। उन्होंने मामले को लेकर छात्र के परिवार से भी बात की है। बाद में मामले की सूचना जादवपुर पुलिस स्टेशन को दी गई।

UGC के अध्यक्ष ने मामले पर क्या कहा?

जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत के मामले पर यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा, ''यूजीसी ने पाया है कि जादवपुर विश्वविद्यालय द्वारा भेजा गया दूसरा उत्तर असंतोषजनक है। यूजीसी जल्द ही विस्तृत स्पष्टीकरण और कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय को दोबारा पत्र लिखने वाला है। रैगिंग एक गंभीर मुद्दा है और जादवपुर विश्वविद्यालय को अपने छात्रों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए यूजीसी के नियमों का पालन करना चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+