व्हाइट ब्रा में जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की फोटो, कंधे पर बनवाया दिल का टैटू या है कोई खास निशान?

मुंबई, अप्रैल 15। अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के पसीना छुड़ाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने फिर अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वालीं जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में उन्होंने सिर्फ ब्रा पहने एक तस्वीर साझा की जो फैंस के बीच वायरल हो गई है। फोटो में जैकलीन के कंधे पर एक निशान भी नजर आ रहा है जो अब चर्चा में है।

जैकलीन ने शेयर की टॉपलेस फोटो

जैकलीन ने शेयर की टॉपलेस फोटो

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस सिर्फ व्हाइट ब्रा में दिखाई दे रही हैं, उनके कंधे पर दिल की शेप का एक निशान भी दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि यह निशान कपिंग थेरेपी का है जिसे हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने ज्वाइन किया है। जैकलीन के कंधे पर दिखाई दे रहा ये निशान काफी गहरा है, हालांकि इसे लेकर एक्ट्रेस के चेहरे पर कोई चिंता नहीं दिखाई दे रही है।

यूजर्स ने पूछा- सलमान का दिल है क्या

यूजर्स ने पूछा- सलमान का दिल है क्या

दिल की शेप का कपिंग थेरेपी निशान की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आई एम हुक्ड'। जैकलीन फर्नांडिस की ये फोटो अब वायरल हो गई है, फैंस भी कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। सिर्फ व्हाइट ब्रा में नजर आ रहीं जैकलीन फर्नांडिस के फिगर की भी काफी लोगों ने तारीफ की है। इस बीच कई लोगों ने तंज कसते हुए एक्ट्रेस से पूछा कि क्या ये सलमान भाई का दिल है?

कपिंग थेरेपी के फायदे

कपिंग थेरेपी के फायदे

आपको बता दें कि कपिंग थेरेपी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ली जाती है। जैकलीन फर्नांडिस से पहले दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ जैसे कई कलाकार ये थेरेपी ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं हाल ही में उन्होंने अपनी ब्रेलस फोटोज भी पोस्ट की थीं। फिटनेस के मामले में जैकलीन कोई समझौता नहीं करतीं, वह नियमित रूप से योगा करती हैं। एक्सरसाइज सेशन की वीडियो और फोटो भी वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

अक्षय के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

अक्षय के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल फिल्म रामसेतु की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं लेकिन कुछ सप्ताह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जैकलीन फर्नांडिस भी अपने घर पर ही हैं। इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की जा रही है। अक्षय के कोरोना संक्रमित होने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई और जैकलीन फर्नांडिस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

यह भी पढ़ें: एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर ने ली अंतिम सांस, अभिनेता ने भावुक पोस्ट में लिखी दिल की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+