एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर ने ली अंतिम सांस, अभिनेता ने भावुक पोस्ट में लिखी दिल की बात

मुंबई, अप्रैल 15। बॉलीवुड और टेलीविजन के मशहूर एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन हो गया है। पिता को खोने के बाद राम शोक में डूबे हुए हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया है। आपको बता दें कि अनिल कपूर जानेमाने बिजनेस टाइकून थे, 12 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। पिता के निधन की जानकारी बेटे राम कपूर और बेटी गौतमी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

'अमूल' के श्रद्धांजलि पर राम का इमोशनल पोस्ट

'अमूल' के श्रद्धांजलि पर राम का इमोशनल पोस्ट

अनिल कपूर के निधन पर बॉलीवुड और उद्योग जगत से कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं अमूल ने अपने आइकॉनिक टैगलाइन और कार्टून के साथ अनिल कपूर को भावुक श्रद्धांजलि दी। राम कपूर ने अपने इस्टाग्राम पर अमूल को श्रद्धांजलि के लिए धन्यवाद कहा। राम ने लिखा, 'अमूल ने मेरे पिता के लिए जो श्रद्धांजलि अर्पित की है, यह सच है कि आप एक सच्चे लीजेंड डैड थे। मुझे आपकी बहुत याद आती है। आपको शांति मिले।'

बेटी गौतमी ने लिखी भावुक पोस्ट

बेटी गौतमी ने लिखी भावुक पोस्ट

इसके अलावा राम की बहन गौतमी ने अपने पिता को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल पोस्ट लिखकर उसकी तस्वीर साझा की है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, पिता जी...आप हमारे दिल में अमेशा रहेंगे। सबसे मजबूत मेरे पिता, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपको बता दें कि अनिल को 'बिली' कहा जाता था और वह विज्ञापन एजेंसी एफसीबी उल्का के पूर्व सीईओ थे। अमूल को मशहूर टैग लाइन 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' देने वाले अनिल कपूर ही थे।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

अनिल कपूर के निधन पर विज्ञापन इंडस्ट्री में मशहूर एडमेन पीयूष पांडे ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम अनिल को एक साफ दिल वाले शख्स के तौर पर हमेशा याद रखेंगे। पीयूष पांडे ने कहा, अनिल ऐसे इंसान थे जो दूसरों की खुशी में खुश हो जाता है, रिश्तों को समझने वाले अनिल ग्राहक और दोस्त से अलग ही लगाव बना लेते थे। इसी वजह से ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध थे और उनकी टीम के सदस्य परिवार की तरह थे।

यह भी पढ़ें: World Siblings day: अनुष्का से लेकर कार्तिक तक, बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+