Jharkhand 12th Result: आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित, 72.62 फीसदी रहा परिणाम

झारखंड की 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट बुधवार दोपहर में जारी किए गए। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में लगभग सवा लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे, जो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रांची। झारखंड की 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट बुधवार दोपहर में जारी किए गए। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में लगभग सवा लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे, जो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार सबसे अच्छा प्रदर्शन खुंती जिले का रहा है जहां 92.51 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

Results

झारखंड एकैडमिक काउंसिल ने बुधवार दोपहर 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट काउंसिल के चेयरमैन अरविंद कुमार सिंह ने जारी किया है। 12वीं कक्षा की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। झारखंड बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार 1,84, 558 छात्र/छात्राएं बैठे थे, जिसमें से 1,32,179 पास हुए हैं। प्रदेश का पूरा रिजल्ट 72.62 प्रतिशत रहा है।

12,430 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन से 12वीं पास की है। वहीं 88,805 छात्र सेकेंड डिवीजन और 30,942 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। जिलों की बात करें तो सबसे अच्छा प्रदर्शन खुंती जिले का है। यहां आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 92.51 प्रतिशत रहा है। इसके बाद 90.60 प्रतिशत के साथ लोहारदागा दूसरे और 86.66 प्रतिशत के साथ रांची तीसरे स्थान पर है।

छात्र/छात्राएं इस प्रकार अपना रिजल्ट देखें-

* काउंसिल की वेबसाइट www.jac.nic.in पर जाएं।

* वेबसाइट पर दिए लिंक के रिजल्ट पर क्लिक करें।

* अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर सबमिट करें।

* अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+