J&K: पुलवामा में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमला किया है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलवामा के काकपोरा में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया गया। ग्रेनेड हमले के बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। हमले में किसी के घायल होने या जान जाने जैसी खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। पूरे इलाके की नाकाबंदी की गई है। पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा है कि आर्मी कैंप के पास ब्लास्ट और फायरिंग की आवाजें सुनी गई हैं, जिसके बाद पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।

J&K: Terrorists lob grenade attack Army camp in Pulwama Kakpora

इससे पहले शनिवार को भी पुलवामा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। शनिवार को पुलवामा के त्राल में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। हमला सुबह के वक्त तब हुआ जब सीआरपीएफ की एक पार्टी त्राल के बाटागुंड गांव से गुजर रही थी। तभी घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले से सीआरपीएफ के दो जवान घायल और कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए। सुरक्षाबलों पर अचानक हुए ग्रेनेड हमले से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+