Jammu and Kashmir: डीडीसी के तीसरे चरण में 50.03 फीसदी मतदान

DDC Elections: जम्मू कश्मीर में शुक्रवार सुबह सात बजे से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 43.03 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण में 50.53 फीसदी मतदान हुए है। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। बता दें कि इन सीटों पर 305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 53 महिला उम्मीदवार और 252 पुरुष उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir DDC Election: तीसरे चरण में 33 सीटों पर मतदान जारी | वनइंडिया हिंदी
     Jammu and Kashmir: डीडीसी के तीसरे चरण का मतदान शुरू

    वोटिंग को लेकर एक दिन पहले ही राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने मीडिया को बताया था कि हमने कोरोना महामारी के मद्देनजर 2046 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1254 मतदान केंद्र कश्मीर और 792 मतदान केंद्र जम्मू है, जहां पर स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस बार कई मतदान केंद्र संवेदनशील क्षेत्रों में आते हैं, जहां सुरक्षा काफी कड़ी है। मतदान का समय पहले दो चरणों की तरह ही सुबह सात से दोपहर दो बजे तक ही है। मतदाताओं को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखना होगा।

    मालूम हो कि दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ था। जिनमें 42 सीटों पर वोटिंग हुई थी। मंगलवार को हुआ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। दूसरे चरण में कश्मीर में सबसे ज्यादा मतदान बांदीपोरा में दर्ज किया गया, जहां पर 69.66 प्रतिशत मतदान हुआ था, उसके बाद कुपवाड़ा में 58.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पुलवामा जिले में सबसे कम मतदान हुआ, जहां पर वोटिंग प्रतिशत सिर्फ 8.67 प्रतिशत रहा था। राज्य निर्वाचन आयुक्त केके शर्मा के मुताबिक डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+