जम्मू-कश्मीरः CEC ने डीडीसी चुनाव समापन से पूर्व एग्जिट पोल पर लगाई रोक
नई दिल्ली। राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डीसीसी चुनाव समापन से पूर्व किसी भी एग्जिट पोल के संचालन और प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल के नतीजों को प्रकाशित / प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी है। यह रोक जिला विकास परिषद चुनावों में चुनाव का अंतिम चरण के मतदान तक लागू रहेगा।

अब तक दर्जनों अभिनेत्रियां चुन चुकी है विदेशी दुल्हे को जीवनसाथी, कतार में है कई और बड़े नाम
राज्य निर्वाचन आयुक्त केके शर्मा द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि जम्मू और कश्मीर पंचायती राज अधिनियम 1989 की धारा 36 के तहत प्रदत्त शक्तियों करते हुए चुनाव प्राधिकरण (राज्य निर्वाचन आयोग) किसी भी एक्जिट पोल और प्रकाशन के संचालन पर प्रतिबंध लगाता है या प्रकाशित करता है।

सीईसी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में चल रहे जिला विकास परिषद के चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों को प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से प्रचारित / प्रदर्शित करना तब तक प्रतिबंधित रहेगा, जब तक कि 19 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे तक अंतिम चरण के लिए चुनावों के लिए समय निर्धारित न हो जाए।

गौरतलब है आज से आठ चरण में केद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में शुरू हुए डीडीसी पहला चुनाव है, क्योंकि पिछले साल जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठित किया गया था और यह पंचायतों के लिए उपचुनावों के साथ आयोजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications