PAK ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, राजौरी और अखनूर में भारी गोलीबारी

जम्मू। पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान नें जम्मू के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है। शनिवार शाम में पाकिस्तान ने केरी बटाल क्षेत्र में आज फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इसके जवाब में भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ में गोलीबारी की थी। जिसमें एक एसपीओ घायल हो गया था।

ceasefire

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, शनिवार शाम के वक्त पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में अचानक फायरिंग शुरू कर दी है। पाक की ओर से छोटे-छोटे हथियारों से लगातार हमले किए जा रहे हैं। भारत की ओर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान ने राजौरी में भी फायरिंग शुरु कर दी है। पाकिस्तान की ओर शनिवार शाम 6 बजे राजौरी के सुंदरबनी भी सीजफायर का उल्लघंन किया है।

जम्मू के खौड़ के नंदपुर गांव में आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे नंदपुर गांव के लोग कामकाज के लिए मेन रोड से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर पालिथिन में लिपटा हुआ एक टिफिन पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और टिफिन बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया।

जिसके बाद मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते ने आइइडी को लोहानी खड्ड में ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिस जगह यह आइइडी रखी गई थी वहां से सेना की यूनिट मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है और इस मार्ग पर सेना की आवाजाही दिनभर रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+