J-K: कुलगाम एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, स्वतंत्रता दिवस से पहले टला एक बड़ा हादसा- IGP कश्मीर विजय कुमार

श्रीनगर, 13 अगस्त। एक बड़ी खबर कश्मीर से है, यहां के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इस बारे में जानकारी देते आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मीडिया से कहा कि 'मुठभेड़ खत्म हो गई है, स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।' आपको बता दें कि कुलगाम जिले में कल बीएसएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों पर गोलियां चलाई थी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ और सेना का एक-एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए थे।

 J-K: कुलगाम एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

कहा जा रहा है कि आंतकी एक इमारत में छिपे हुए थे, जिन्हें आतंकी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के बताए जा रहा है। हालांकि मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी कुलगाम में तीन और बांदीपोरा इलाके में 3-4 आतंकी छुपे होने की घटना सामने आई थी, जिनके तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। इस बारे में बात करते हुए IGP कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि बांदीपोरा में 3-4 आतंकी आए हैं। जिसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने आतंकियों को घेरा और उन पर फायरिंग की, जिसमें बांदीपोरा इलाके में तीन आतंकी और कुलगाम में 1 आंतकी मारा गया था।

मुजाहिदीन के टॉप कमांडर को मारा गिराया था

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Rajouri में BJP नेता के घर पर Grenade Attack, पांच लोग जख्मी | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि बीते 7 जुलाई को भी, श्रीनगर के हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गिराया था, मालूम हो कि मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद की तलाश लंबे वक्त से थी, वो कई बड़े आतंकी हमले में भी शामिल था।

    यह हमारे सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है: पुलिस

    जबकि 5 जुलाई पहले ही पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा समेत 3 आतंकी मारे गए थे, जिनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद हुए थे।आपको बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+