सोशल मीडिया पर वायरल हुई उमर अब्दुल्ला की नई तस्वीर, इस बार भी बढ़ी दाढ़ी के साथ दिखे

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसमें एक बार फिर से उमर सफेद बालों वाली दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने पीली-नीली टी-शर्ट और जींस पैंट पहनी हुई है, हालांकि इस बार उनके साथ उनके डॉक्टर भी दिखाई दे रहे हैं, लोग उमर की इस नई तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, इससे पहले उमर की एक तस्वीर जनवरी महीने में वायरल हुई थी, जिसे लेकर विरोधियों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

उमर अब्दुल्ला की नई तस्वीर वायरल

उमर अब्दुल्ला की नई तस्वीर वायरल

दरअसल पुरानी वायरल तस्वीर में उमर की बढ़ी हुई दाढ़ी थी और उन्होंने ऊनी टोपी लगाई हुई थी, उमर की उस तस्वीर को देखने के बाद डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने कहा था कि मैं बेहद व्यथित हूं।

पहले भी हुई थी तस्वीर वायरल

पहले भी हुई थी तस्वीर वायरल

इसके साथ ही स्टालिन ने मांग की थी कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में हिरासत में चल रहे सभी नेताओं को तत्काल रिहा करे, तो वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तस्वीर देखकर कहा था कि मैं तो उमर को पहचान ही नहीं पाई, ये मोदी सरकार की तानाशाही है।

 पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए)

पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए)

गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसे उनकी बहन सारा अब्दुल्ला पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके बाद बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई की सहमति दी है और कहा है कि 'स्वतंत्रता से जुड़े मामले पर विचार' किया जा सकता है।

फारूक अब्दुल्ला पर भी पीएसए लगा था

फारूक अब्दुल्ला पर भी पीएसए लगा था

मालूम हो कि पीएसए कानून के तहत नेताओं को बिना ट्रायल तीन महीने तक जेल भेजा जा सकता हैं। इससे पहले जम्मू-कश्‍मीर में फारूक अब्दुल्ला पर भी पीएसए लगा दिया गया था क्योंकि उन्होंने अपने प्रिवेंटिव डिटेंशन को चैलेंज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+