मियांदाद ने लहराई तलवार, कहा- पहले छक्का मारा था, अब जान से मारूंगा, देखें Video

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, उसके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, खुद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत को परमाणु बम की धमकी दे डाली है, तो वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम आता है जावेद मियांदाद का, जिन्होंने एक बार फिर से जहर उगला है।

'पहले मैंने छक्का मारा था लेकिन अब तलवार चलेगी'

'पहले मैंने छक्का मारा था लेकिन अब तलवार चलेगी'

दरअसल, जावेद मियांदाद का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं, वो कह रहे हैं कि कश्मीर वालों फिक्र ना करो हम तुम्हारे साथ हैं, मेरे पास पहले बल्ला था, तब मैंने छक्का मारा था लेकिन अब तलवार चलेगी, जब बल्ले से छक्का मार सकता हूं तो तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता, जावेद मियांदाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है, खास बात ये है कि जावेद मियांदाद का ये वीडियो खुद पाकिस्तान के पत्रकार ने पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

भारतीयों की ओर से जावेद मियांदाद को काफी कोसा जा रहा है तो वहीं मियांदाद खुद अपने ही वतन के कुछ लोगों के निशाने पर हैं, अभी दो दिन पहले ही जावेद मियांदाद ने ट्विटर पर कहा थी कि वह उन लोगों के साथ हैं, जो एलओसी का दौरा करने वाले हैं, यही नहीं मियांदाद ने वीडियो जारी कर कहा है कि हम वहां जाएंगे और शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

पहले दी थी परमाणु बम की धमकी

जबकि इससे पहले एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समधी मियांदाद ने कहा कि अगर आपके (पाकिस्तान) पास लीथल वैपन (घातक हथियार) हैं तो अपनी जान बचाने के लिए अटैक!, आपको उनका इस्तेमाल करना चाहिए। मियांदाद ने कहा कि दुनिया भर में एक ही नियम है कि सेल्फ डिफेंस में आप हमला कर सकते हैं, जब उनकी लाशें घरों में जाएंगी तभी उनको अहसास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+