J&K: 10 अक्टूबर से कश्मीर आने की टूरिस्ट एडवाइजरी पर क्यों भड़के टूरिज्म कारोबार से जुड़े लोग ?
नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें 10 अक्टूबर से घाटी आने का निमंत्रण दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से ये कदम उस वक्त उठाया गया है जबकि घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदियां बदस्तूर बरकरार हैं। ऐसे में कश्मीर घाटी में मौजूद होटल कारोबारी और टूरिज्म कारोबार से जुड़े लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि बिना संचार सेवाएं बहाल हुए टूरिस्ट को घाटी आने का बुलावा देने से क्या होगा। यही वजह है कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग राज्य सरकार के निर्देशों का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं कि जब वे इंटरनेट पर बुकिंग ही नहीं कर पाएंगे तो सरकार ऐसी एडवाइजरी जारी क्यों कर रही है।

मोबाइल-इंटरनेट बंद, पर्यटकों को बुलावा
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के गृह विभाग को एक निर्देश जारी किया है। इसमें पिछले 5 अगस्त को जारी उस एडवाइजरी को वापस लेने के लिए कहा गया है, जिसमें पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ देने की सलाह दी गई थी। इसकी जगह पर अब सरकार ने सैलानियों को 10 अक्टूबर से कश्मीर की यात्रा पर आने का बुलावा दिया गया है। गौरतलब है कि 5 अगस्त को जब आर्टिकल-370 हटाया गया था, तभी टूरिस्टों को घाटी से जाने की पहली एडवाइजरी जारी की गई थी और उसी दिन से वहां पर इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी ठप पड़ी हुई हैं, जो आज भी चालू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में टूरिज्म कारोबार से जुड़े लोग सरकार के नए निर्देश का मजाक उड़ाने लगे हैं।

जम्मू-कश्मीर सरकार के निर्देश का उड़ा मजाक
टीओआई की खबर के मुताबिक पूरी घाटी के होटल और टूरिज्म कारोबारियों ने गवर्नर के नए निर्देशों का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब मोबाइल और इंटरनेट काम ही नहीं कर रहे हैं तो टूरिस्ट को कश्मीर आने के लिए एडवाइजरी जारी करने का क्या मतलब है? श्रीनगर में एक हाउसबोट मालिक अब्दुल रहमान मुल्ला ने गवर्नर की ओर से घाटी आने की मनाही वाली एडवाइजरी वापस लेने पर तंज कसते हुए कहा है कि, "वे (टूरिस्ट) कश्मीर कैसे आएंगे जब मोबाइल फोन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं ठप पड़ी हुई है?" वहीं मुस्ताक अहमद डार नाम के एक ट्रैवेल एजेंट के मुताबिक, "हम मोबाइल फोन के बिना बंद पड़े हुए हैं, क्योंकि अब हमारा कारोबार आमतौर पर इंटरनेट सेवाओं के भरोसे ही चलता है, जिसके जरिए कश्मीर यात्रा पर आने के इच्छुक लोग जानकारियां हासिल करते हैं और अपनी बुकिंग्स कराते हैं। "

इंटरनेट के बिना अगले सीजन की बुकिंग्स में भी अड़चन
सिर्फ टूरिज्म कारोबार से जुड़े लोग ही नहीं कुछ पुलिस वाले भी सरकार के इस कदम से इत्तेफाक नहीं रखते। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी बिना मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाओं के चालू हुए सैलानियों को कश्मीर बुलाने के फैसले को हास्यास्पद बता दिया है। एक और ट्रैवेल एजेंट के मुताबिक कश्मीर में टूरिस्ट का अभी का सीजन खत्म हो चुका है और घरेलू चाहे विदेशी जो सैलानी ठंड के मौसम में कश्मीर आना चाहते हैं उनकी बुकिंग्स शुरू हो सकती है, लेकिन संचार सेवाओं के बंद रहने के चलते वह भी मुमकिन नहीं है। जाहिर है कि टूरिस्ट की किल्लत से घाटी में टूरिज्म कारोबार को काफी नुकसान हुआ है। मोहम्मद याकूब नाम के एक शिकारा मालिक की मानें तो इस नुकसान की भरपाई करने में यहां की टूरिज्म इंडस्ट्री को 3 से 4 साल तक लग जाएंगे।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications