जम्‍मू-कश्‍मीर: पूर्व डिप्‍टी सीएम पंडित मंगतराम शर्मा का निधन

जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍य विधानसभा के स्‍पीकर रहे पंडित मंगतराम ने कई अहम पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दीं। 2002 विधानसभा चुनावों के बाद पीडीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के दौरान वह डिप्‍टी CM रहे।

जम्‍मू-कश्‍मीर। दिग्‍गज कांग्रेसी नेता और जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व डिप्‍टी सीएम पंडित मंगतराम शर्मा ने गुरुवार को अपने निवास स्‍थान पर अंतिम सांस ली। 6 बार राज्‍य विधानसभा के सदस्‍य रहे पंडित मंगतराम जम्‍मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे। 90 वर्षीय पंडित मंगतराम की बीते कुछ दिनों से तबीयत काफी नासाज थी।

jammu and kashmir: Former Deputy CM Pandit Mangat Ram passes away. जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍य विधानसभा के स्‍पीकर रहे पंडित मंगतराम ने कई अहम पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दीं। 2002 विधानसभा चुनावों के बाद पीडीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के दौरान वह डिप्‍टी चीफ मिनिस्‍टर भी रहे।

जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍य विधानसभा के स्‍पीकर रहे पंडित मंगतराम ने कई अहम पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दीं। 2002 विधानसभा चुनावों के बाद पीडीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के दौरान वह डिप्‍टी चीफ मिनिस्‍टर भी रहे। उस वक्‍त मुफ्ती मोहम्‍मद सईद जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंंत्री थे।

पंडित मंगतराम अपने पीछे 6 बेटे, बहुएं और पोते-पोतियां छोड़ गए हैं। वह कुछ समय के लिए बीडीओ यानी ब्‍लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर भी रहे। हालांकि, उन्‍होंने राजनीति की मुख्‍यधारा में आने के लिए बीडीओ पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

राज्‍य में सहकारी आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही। उन्‍होंने कठुआ जिले की को-ऑपरेटिव सोसाइटी का सफलतापूर्वक नेतृत्‍व किया। वह जनता के बीच लोकप्रिय नेता माने जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+