J&K: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, प्राप्त खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है, बता दें कि सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां के डियारू गांव में छुपे हुए थे, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और डियारू गांव को चारों आरे से घेर लिया, एक घर में छिपे आतंकवादियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाई, जिसमें दो आतंकी मारे गए।

मालूम हो कि इससे पहले किश्तवाड़ जिले में सोमवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी को अपना निशाना बनाया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) शहीद जबकि दूसरा घायल हो गया था। घटना के बाद से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है।
हफ्तेभर के अंदर दूसरा हमला
पिछले हफ्ते आतंकियों ने कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में भी एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया था, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया था। उस दौरान भी आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।
LOC पर भी तनाव बरकरार
कश्मीर घाटी में एलओसी पर भी पिछले कुछ समय से तनाव बरकरार है, बीते शुक्रवार को पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था, इस सीजफायर का मकसद आतंकियों को घुसपैठ करवाना था, हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया था, साथ ही एलओसी के उस पार आतंकियों के लॉन्चिंग पैड और गोला-बारूद के भंडार को भी तबाह कर दिया था।
#UPDATE Jammu & Kashmir: Two terrorists have been killed during the encounter between troops & terrorists in Dairoo of Shopian District; Identity yet to be ascertained. https://t.co/JGKDaFetcf
— ANI (@ANI) April 17, 2020












Click it and Unblock the Notifications