संतानहीन परिवार वालों के लिए वरदान बना IVF

नई दिल्ली। अपने घर के आंगन में हर कोई बच्चों की किलकारी चाहता है लेकिन खुदा की ओर से यह नेमत हर किसी को मिलती नहीं है लेकिन अब उन लोगों को इस बात से निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि निसंतान दंपतियों के लिए आईवीएफ एवं इनफर्टिलिटी वरदान बनकर आया है।

आईवीएफ एवं इनफर्टिलिटी बना वरदान

इस बारें में पता एक सर्वे में चला है कि देश के करीब ढाई करोड़ लोग इस सुविधा का फायदा उठा चुके हैं, इन ढाई करोड़ जनता में 1.3 करोड़ से 1.9 करोड़ जोड़े मां-बाप बनने की स्थिति में नहीं थे लेकिन आईवीएफ के चलते उनके घर में बच्चों की किलकारी गूंज रही है।

देश के करीब ढाई करोड़ लोग इस सुविधा का फायदा उठा चुके हैं

इसके साथ ही इस सर्वे ने साफ किया कि अब लोग आईवीएफ से घबराते नहीं है। सर्वे में साफ हुआ कि आजकल लोगों के काम करने के अनियमित घंटे, निश्क्रिय जीवन शैली , सही खाना न लेना ना लेने के कारण लोग मां-बाप नहीं बन पा रहे हैं, ऐसे में आईएफ उनके लिए भगवान का वरदान साबित हो रहा है।

आईवीएफ के बारे में विस्तार पूर्वक बात की एडवांस फर्टिलिटी एंड गाइनकोलॉजी सेंटर चलाने वाली डॉ. काबेरी बनर्जी ने..जिसको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

प्राकृतिक तरीके से ही मां-बाप बनाया जाता है

प्राकृतिक तरीके से ही मां-बाप बनाया जाता है

डॉ. काबेरी बनर्जी ने बताया कि फर्टिलिटी क्लीनिक का मकसद है कि जो जोड़े मां-बाप बनने में असफल रहते हैं, उन्हें प्राकृतिक तरीके से इस पर सफल बनाया जाए।

कृत्रिम रूप से गर्भधारण

कृत्रिम रूप से गर्भधारण

इस पद्धति के तहत महिलाओं को कृत्रिम रूप से गर्भधारण करवाया जाता है।

यह पद्धति काफी महंगी

यह पद्धति काफी महंगी

हालांकि यह पद्धति काफी महंगी है लेकिन फिर भी कारगर है।

विशेष व्यवस्था मिले

विशेष व्यवस्था मिले

डॉ. काबेरी ने कहा, "हमारे साथ प्रशिक्षित व अनुभवी फर्टिलिटी डॉक्टर जुड़े हैं और हमें उम्मीद है कि यहां पर आने वाली महिलाएं प्रजनन और प्रजनन के बाद के सभी चरणों में विशेशज्ञों की सुविधाएं हासिल करेंगी। हम चाहते हैं कि हर एकजोड़े को विशेष व्यवस्था मिले जैसा कि वह चाह रहा हो।"

महिलाओं की संख्या हर साल दोगुनी

महिलाओं की संख्या हर साल दोगुनी

डॉ. काबेरी ने कहा "हमारा हमेशा प्रयास रहेगा कि हम ऐसे जोड़ों की जिंदगी में खुशी लाएं जो अभिभावक बनने के लिए संघर्ष कर रहे हों। आईवीएफ को चुनने वाली महिलाओं की संख्या हर साल दोगुनी हो रही है। हम खुश हैं कि युगल आगे बढ़कर आ रहे और बच्चा पाने के लिए नई तकनीक के प्रयोग करने को राजी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+