उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नहीं पीएम मोदी ने तोड़े दो प्रोटोकॉल
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान के उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रगान बजने के दौरान तिरंगे को सलामी नहीं देना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर हामिद अंसारी पर निशाना साधा। लेकिन इस विवाद पर संयुक्त सचिव और उपराष्ट्रपति के ओएसडी गुरदीप सप्पल ने इस बाबत प्रेस रीलीज जारी किया है।

सप्पल ने प्रेस रीलीज में कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक उपराष्ट्रपति को सलामी देने के जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम के प्रमुख और वर्दी में मौजूद लोग ही सलामी दे सकते हैं। लेकिन जो लोग सिविल ड्रेस में होते हैं उन्हें सावधान मुद्रा में खड़े होने की जरूरत है।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के में देश के राष्ट्रपति जोकि सेना के सर्वोच्च कमांडर होते हैं वही सलामी दे सकते हैं। लेकिन अगर उपराष्ट्रपति किसी कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी के रूप में होते हैं तो वह उस दौरान पगड़ी पहनकर तिरंगे को सलामी देते हैं और ऐसा इससे पहले कई बार हो चुका है।
मोदी ने तोड़े दो-दो प्रोटोकॉल
वहीं आपको बता दें कि प्रोटोकॉल के मुताबिक पीएम मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सलामी देकर प्रोटोकॉल तोड़ा है। यही नहीं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच ही मुख्य अतिथि बैठते हैं लेकिन बराक ओबामा के बगल में बैठकर प्रधानमंत्री ने एक नहीं दो-दो प्रोटोकॉल तोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications