अमित शाह ने क्यों कहा, 'अच्छा ही हुआ कि मेरी चाणक्य वाली छवि खत्म हुई'

अमित शाह ने पूछा गया कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद उनकी 'चाणक्य' की छवि टूटी तो उन्हें कैसा लगा? इसपर अमित शाह ने चौंकाने वाला जवाब दिया।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी बात कही। विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद सरकार बनाने से चूकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा फेल नहीं हुई। अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी ने 105 सीटें जीतीं, उनके गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया और बहुमत के लिए जितनी सीटें चाहिए, गठबंधन ने उससे 20 सीटें ज्यादा ही जीतीं। इस बीच जब अमित शाह ने पूछा गया कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद उनकी 'चाणक्य' की छवि टूटी तो उन्हें कैसा लगा? इसपर अमित शाह ने चौंकाने वाला जवाब दिया।

'मुझ खुशी हुई कि यह धारणा टूट गई'

'मुझ खुशी हुई कि यह धारणा टूट गई'

मंगलवार को इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम से क्या उनकी आधुनिक चाणक्य की छवि को धक्का लगा। इसपर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'मुझ खुशी हुई कि यह धारणा टूट गई। यह बहुत अच्छा हुआ कि वो छवि टूट गई। यह समस्या शिवसेना की सीएम पद की मांग के साथ शुरू हुई। हमारे बीच कोई समस्या नहीं थी। हमारी पार्टी ने 105 सीटें जीतीं और शिवसेना ने 56 सीटें। हम राज्यपाल के पास जाने वाले थे, लेकिन जैसे ही शरद पवार ने उन्हें सीएम पद का ऑफर दिया, वो तुरंत एनडीए से अलग होने को तैयार हो गए।'

'अगर शिवसेना पहले बात करती तो हम विचार करते'

'अगर शिवसेना पहले बात करती तो हम विचार करते'

अमित शाह ने बताया, 'मुख्यमंत्री के पद को लेकर शिवसेना से कभी कोई वायदा नहीं किया गया। हमने हमेशा कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा, हर रैली और हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यही बात कही। हमारे गठबंधन के सहयोगी ने हमारा साथ छोड़ दिया, बस इसलिए हम महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना पाए। अगर शिवसेना ने विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद की मांग की होती तो हम किसी फॉर्मूले पर विचार करते। अगर वो चुनाव से पहले हमारे साथ इस विषय पर बात करते तो हम उनकी दिशा में आगे बढ़ते। उन्हें हमें बालासाहेब ठाकरे को उद्धव की उस शपथ के बारे में बताना चाहिए था कि एक दिन सीएम शिवसेना से बनेगा।'

'ये भी हमारे लिए एक सबक है'

'ये भी हमारे लिए एक सबक है'

अमित शाह ने आगे कहा, 'शिवसेना ने पूरे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का फायदा उठाया, लेकिन बाद में गठबंधन तोड़कर अलग हो गए। पूरे महाराष्ट्र में ऐसी कोई विधानसभा नहीं है, जहां शिवसेना के प्रत्याशियों को पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा ना मिला हो। लेकिन ठीक है, ये भी हमारे लिए एक सबक साबित हुआ। महाराष्ट्र में किसी भी घटनाक्रम से मैं बिल्कुल परेशान नहीं हुआ, हर पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है। वो खुद को हमारे ऊपर थोप नहीं सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+