देश को बचाने के लिए वी के सिंह का भाजपा में शामिल होना सही: किरण बेदी

यह भी अनुमान लगाये जा रहे थे कि किरण बेदी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं लेकिन उन्होने इससे इनकार किया और कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगी। उन्होने पहले भी कई बार भाजपा का समर्थन किया और कहा कि मजबूत सरकार देश के लिए बेहद जरूरी है।
Did you know: जनरल वी के सिंह के दादा सेना में जेसीओ और पिता कर्नल थे।
आज वी के सिंह के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश में कोई संस्था है जिसका निचले पायदान पर बैठा व्यक्ति भी सम्मान करता है तो वह है सेना लेकिन भारत सरकार की खराब नीतियों के कारण आज भारत का जवान हताश है। पड़ोसी देश पाकिस्तान कई बार सीमा उल्लंघन कर चुका है लेकिन देश की सरकार उनसे बेहतर संबंध बनाने के बारे में सोंचती है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चीन हमारी सीमा में घुस आता है और देश के प्रधानमंत्री चीन से वार्ता के लिए जाते हैं। भारत की सेना में इतनी शक्ति है कि अगर इसके हाथ खोल दिये जाएं तो दुनिया का कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उम्मीद की जा रही है कि सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने से सेना का राष्ट्रीय राजनीति में प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
सिंह के भाजपा में शामिल होने के समारोह में कई पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल थे।
Did you know: जनरल वी के सिंह मतलब विजय कुमार सिंह के दादा भारतीय सेना में जूनियर कमिशंड ऑफिसर और पिता सेना में कर्नल थे।
(To Save the Country)@Gen_VKSingh: Good, corruption free governance and strong, motivated leadership is what India needs #generalwithmodi
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) March 1, 2014 











Click it and Unblock the Notifications