दामाद के बचाव में उतरीं सोनिया, कहा वाड्रा के खिलाफ मोदी सरकार रच रही है साजिश

नयी दिल्ली। लंदन में बेनामी संपत्ति विवाद में फंसे रॉबर्ट वाड्रा के बचाव में सास सोनिया उतर आईं हैं। वाड्रा के बचाव में उतरीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस विवाद के मोदी सरकार की साजिश बताई है। इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए सोनिया ने कहा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं,शहंशाह नहीं।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी ने इस विवाद को सरकार की साजिश करार देते हुए कहा कि सरकार जांच करा लें, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। मोदी पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए ये लोग रोज-रोज षडयंत्र कर रहे हैं।

सोनिया ने मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर मनाए मगए जश्न पर सोनिया गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम हैं, शहंशाह नहीं। उन्होंने कहा कि किसान दम तोड़ रहे हैं और सरकार जश्न मना रही है।

क्या है वाड्रा पर आरोप

आयकर विभाग के मुताबिक साल 2009 में लंदन में घर खरीदने को लेकर आर्म्स डीलर संजय भंडारी और रॉबर्ड वाड्रा के बीच लेन-देन हुई। इस रिपोर्ट के वाड्रा ने लंदन में 19 करोड़ का घर खरीदा था। जिसके बाद आयकर विभाग ने भंडारी के 18 ठिकानों पर रेड डाली थी। हलांकि वाड्रा के वकील ने भंडारी से किसी भी तरह का कोई भी कनेक्शन होने से इंकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+