Video: 'जोर लगा के हईशा' के नारों के साथ ITBP के जवानों ने शख्स को निकाला मौत के मुंह से बाहर
देहरादून। Glacier burst in Uttarakhand उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने की वजह से भारी तबाही मच गई है। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से 150 लोगों के लापता होने की जानकारी है, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत-बचाव का काम शुरू हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में ITBP के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ITBP के जवानों ने एक शख्स को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। इस बात की खुशी उस शख्स के चेहरे पर तो देखने को मिल ही रही है। साथ ही जवानों के चेहरे पर भी एक अलग खुशी है।
Recommended Video

16 लोगों को बचा लिया गया जिंदा
वीडियो में देखा जा सकता है कि ITBP के जवान पूरी हिम्मत के साथ उस शख्स को सुरंग से बाहर निकालने में जुटे हैं, जो काम करते हुए वहां फंस गया था। बता दें कि इस सुरंग से करीब 16 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। साथ ही इनमें कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर है। राहत बचाव के काम के लिए सेना को भी मौके पर भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने इस हादसे में मारे गए लोगों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से भी 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications