VIDEO: ITBP के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा लद्दाख

नई दिल्ली। देशभर में आज 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है, शनिवार सुबह करीब 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर से तिरंगा लहरा कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। आज के दिन देश के अलग-अलग कोने में झंडारोहण किया गया। इस मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जाबांज जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिंरगा फहराया। इस दौरान लद्दाख का पहाड़ी क्षेत्र 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।

Recommended Video

    74th Independence Day: ITBP जवानों ने Ladakh में 17,000 फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा | वनइंडिया हिंदी
    14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया

    14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया

    गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में चीन के साथ बढ़े तनाव को लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। इस बीच लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर भारतीय जवानों ने दुश्मन को यह संदेश दे दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। बता दें कि आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस 2020 का जश्न मनाया।

    भारतमय हुआ लद्दाख

    बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में चीन के साथ सटे सीमावर्ती इलाके पर तिरंगा फहराया है। जवानों ने इतनी जोर से 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए कि उसकी गूंज चीनी सैनिकों तक भी पहुंची। आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे और आईटीबीपी के झंडे को फहराया। लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर भारतीय सेना के जवानों ने तिरंगे को सलामी भी दी।

    ऐसा करने वाले मोदी पहले गैर-कांग्रेसी पीएम

    ऐसा करने वाले मोदी पहले गैर-कांग्रेसी पीएम

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार और स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने तिरंगा लहराया और देश के नाम अपना संबोधन दिया। वह अब देश के पहले ऐसे गैर- कांग्रेसी पीएम हैं जिनके नाम लाल किले पर सबसे ज्‍यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड दर्ज है। पीएम मोदी ने शनिवार को सांतवी बार लाल किले से तिरंगा फहराया है। ऐसा करते ही वह देश के पहले ऐसे पीएम बन गए जो कांग्रेस पार्टी से नहीं हैं। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज था। वाजपेयी ने छह बार लाल तिरंगा लहराया था। पीएम मोदी का पहला कार्यकाल 26 मई 2014 को शुरू हुआ और उन्‍होंने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

    यह भी पढ़ें: क्या जल्दबाजी में लांच कर दिया गया रूसी कोरोना वैक्सीन, जानिए रूसी दावों पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+