अफगानिस्तान से आए 78 यात्री निकले कोरोना निगेटिव, क्वारंटीन में रहेंगे 14 दिन

नई दिल्ली, 25 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है, जिस वजह से वहां चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। इसके अलावा बहुत से भारतीय भी वहां पर फंसे हुए हैं। जिनको निकालने की लिए भारतीय वायुसेना लगातार ऑपरेशन चला रही है। हाल ही में काबुल से 78 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया था। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। अब वहां से राहत भरी खबर सामने आई है, क्योंकि सभी यात्री निगेटिव पाए गए हैं। इससे पहले कई खबरें आई थी कि दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस आए कई अफगान नागरिक पॉजिटिव पाए गए हैं।

Kabul

ITBP ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मंगलवार देर रात तक 78 लोगों को ITBP के छावला स्थित शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया था। कुल निकाले गए लोगों में 24 भारतीय और 54 अफगान नागरिक हैं। जिनमें 53 पुरुष, 14 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। सभी का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Recommended Video

    Afghanistan से लौटे 78 लोगों में से 16 लोग Corona Positive | Taliban | वनइंडिया हिंदी

    वहीं दूसरी ओर सोमवार को अफगानिस्तान से दिल्ली आए 146 यात्रियों में से दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि राहत की बात ये है कि सरकार ने अफगानिस्तान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिनों का संस्थागत क्वारंटीन अनिवार्य कर रखा है।

    वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि भारत सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अफगान मीडिया के मुताबिक अभी भी काबुल एयरपोर्ट पर हालात चिंताजनक बन हुए हैं, जहां पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। जिसको देखते हुए भारत सरकार ने काबूल से रोजाना दो उड़ानों को संचालित करने का फैसला लिया है। इसके लिए वहां की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे नाटो फोर्स से मंजूरी पहले ही ले ली गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+