मौलवी से शादी करके सबको चौंकाने वाली सना खान ने खोले दिल के राज, कहा- 'जल्द चाहती हूं बच्चा'
Sana Khan on marrying Maulana Anas: धार्मिक कारणों से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को बॉय-बॉय कहने वाली सना खान ( Sana Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, 20 नवंबर को गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस सैयद (Anas Sayied) के साथ निकाह करके सबको हैरानी में डालने वाली सना खान ने हाल ही में 'बॉलीवुड टाइम्स' को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी शादी और भविष्य की प्लानिंग के बारे में बात की है।

'मेरी और अनस की पहली मुलाकात पहली बार मक्का में हुई'
सना ने कहा कि मेरी शादी कोई रातों-रात लिया फैसला नहीं था, मेरी और अनस की पहली मुलाकात मक्का में साल 2017 में हुई थी, उस वक्त मैंने उन्हें एक इस्लामिक स्कॉलर के रूप में देखा था। उसके बाद मैंने उनसे साल 2018 में फोन पर धर्म को लेकर कई सवाल किए थे और इसके बाद साल 2020 में एक बार फिर से इस्लाम को लेकर ही काफी बातें की थी।

सना ने की अनस की बहुत तारीफ
मुझे वो अच्छे और सच्चे लगे, वो घूमा-फिराकर बातें नहीं करते हैं, मैंने हमेशा से ऊपरवाले से इसी तरह से व्यक्ति को हमसफर के रूप में पाने की प्रार्थना की थी और मुझे खुशी है कि ऊपरवाले ने मेरी ये प्रार्थना सुन ली। सना ने कहा कि अनस की सबसे अच्छी बात ये है कि वो जजमेंटल नहीं है।
...उनकी यही बात मेरे दिल को छू गई
सना ने कहा कि धर्म के बारे में बात करते हुए एक बार अनस ने कहा था कि अगर कोई चीज गटर में गिर गई है तो उस पर 10 बाल्टी पानी भी डाल दो तो भी वो साफ नहीं होती है बल्कि गटर में गिरी हुई चीज को बाहर निकालकर एक ग्लास पानी डाल दो तो वो साफ हो जाती है, बस उनकी यही बात मेरे दिल को छू गई और मैंने उनसे शादी के बारे में फैसला कर लिया।

चकाचौंध की जिंदगी मैं पीछे छोड़ आई: सना खान
बॉलीवुड को बॉय-बॉय कहने वाली सना कहती हैं कि आज मुझसे लोग कहते हैं कि बड़ी देर बाद आपको इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल आया तो उन सबको मैं उन्हें यही कहना चाहती हूं कि जो मैं कर रही थी वो एक पोषण का जरिया था मेरे और मेरे परिवार के लिए, मैं केवल काम के लिए तो बनी नहीं हूं इसे समझने में थोड़ा वक्त लगा क्योंकि जिस चकाचौंध की जिंदगी मैं पीछे छोड़कर आई हूं वहां इतना शोर और ग्लैमर है कि आपको कुछ और दिखाई ही नहीं देता है, लेकिन मैं इंडस्ट्री और लोगों के प्यार की शुक्रगुजार हूं।

ब्रेकअप की वजह से नहीं की शादी: सना
अपने ब्रेकअप के बारे में भी सना ने बात की, उन्होंने कहा कि काफी लोगों को लग रहा है कि ब्रेकअप होने की वजह से मैंने शादी का फैसला लिया तो मैं यहां ये बता दूं कि ये सरासर गलत बात है क्योंकि जिस लाइफ को मैं छोड़कर आई हूं वहां ये सब होना बेहद आम बात है।
मां बनना चाहती हैं सना खान
इसके साथ ही सना ने कहा कि वो अपनी नई लाइफ में खुश हैं और बहुत जल्द मां बनना चाहती हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि मेरे पति चाहते हैं कि मैं टाइम लूं लेकिन मैं जल्दी बच्चा चाहती हूं और मैं कोशिश करूंगी कि मैं एक जिम्मेदार पैरेंट की भूमिका निभाऊं क्योंकि मेरा मानना है कि केवल सरनेम ही नहीं बल्कि आपकी सोच भी पॉसऑन होती है।












Click it and Unblock the Notifications