कश्मीरी युवाओं से मेरी अपील है कि सेना पर पत्थर ना फेंके: लेफ्टिनेंट जनरल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने कश्मीरी युवाओं से सेना पर पत्थर नहीं फेंकने के लिए आग्रह किया है। लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने जम्मू कश्मीर में सेना के ऑपरेशन से दूर रहने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि हम कश्मीरी युवाओं और वहां के लोगों से निराश नहीं है, क्योंकि वे सब हमारे अपने लोग है। भट्ट ने कहा कि उनकी रक्षा करना हमारी ड्यूटी है।

वहीं, पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने कहा, 'अगर कोई इस तरह (एनकाउंटर में) से मारा जाता है तो हमें दुख होता हैं। यही कारण है कि हम अपील कर रहे हैं कि जहां भी कोई मुठभेड़ होती है, लोगों को सेना पर पत्थर फेंकने के लिए नहीं जाना चाहिए। यह हमारी सेना है'।
वैद ने कहा कि वह जो भी बच्चे एनकाउंटर में मारे जाते हैं, उनके परिवार वालों का दर्द हम समझ सकते हैं। वैद ने कहा, 'परिवार जो अपने बच्चे को खो देता है, हम उनका दर्द महसूस कर सकते हैं। यह कितना मुश्किल है, हम फिर से सभी को अपील करते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए और उन्हें मुठभेड़ स्थलों पर नहीं आना चाहिए और सेना पर पत्थर नहीं फेंकना नहीं चाहिए।'
वैद ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए हमने सीआरपीएफ और सेना के अधिकारियों से बात की है।












Click it and Unblock the Notifications