कंफर्म: सोनम कपूर, आनंद अहूजा की शादी की तारीख तय, परिवार ने किया ऐलान

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद अहूजा की शादी की तारीख का ऐलान कर दिया गया गया। काफी लंबे वक्त से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी,लेकिन अब परिवार ने शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सोनम के पिता अनिल कपूर ने सोनम कपूर की शादी की आधिकारिक पुष्ट‍ि कर दी है। सोनम और आनंद की शादी 8 मई, 2018 को मुंबई होगी।

 8 मई को सोनम-आनंद की शादी

8 मई को सोनम-आनंद की शादी

कपूर परिवार ने सोनम कपूर की शादी को लेकर आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि 8 मई को मुंबई में सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी होगी। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। सोनम की शादी कपूर परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी। पहले शादी उदयपुर में डेस्ट‍िनेशन वेडिंग के तौर पर होने वाली थी, लेकिन अब इसे मुंबई में ही रखा गया है। कपूर और अहूजा परिवार ने शादी को लेकर अपनी खुशी जताई है। परिवार ने ऐलान करते हुए कहा कि शादी 8 मई को मुंबई में होगी। उन्होंने लोगों ने गुजारिश की है कि वो परिवारों की निजता का सम्मान करें।

 नहीं छपेंगे वेडिंग कार्ड

नहीं छपेंगे वेडिंग कार्ड

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। खबर ये है कि इस शादी में वेडिंग कार्ड नहीं छपेंगे। सोनम ने खुद इस बात का फैसला लिया है कि शादी में कार्ड नहीं छपवाए जाए। दरअसल सोनम और आनंद कागज के संरक्षण को लेकर शादी में वेडिंग कार्ड न छपवाने का फैसला किया है। वेडिंग कार्ड की जगह उन्होंने ई-इंवाइट तैयार करवाया है, जिसे सबको भेजा जाएगा।

कहां होंगे फंक्शन

कहां होंगे फंक्शन

माना जा रहा है कि शादी में मुख्य तौर पर तीन फंक्शन होंगे। मेहंदी, संगीत और शादी। संगीत संयुक्ता नायर के फाइव स्टार होटल, द लीला में होगी। संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी। सोनम की संगीत में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे।

 कौन हैं आनंद अहूजा

कौन हैं आनंद अहूजा

आनंद आहूजा दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन है। वो बिजनेसमैन हरीश आहूजा के पोते और शाही एक्सपोर्ट्स के मालिक हैं। आपको बता दें कि ये भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हाउस है। आनंद दिल्ली में पैदा हुए हैं और यहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका एंबेसी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया गए यहां उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन की है। लंबे समय से सोनम और आनंद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+