कर्नाटक: भाजपा उम्मीदवार के संसदीय क्षेत्र में छापा, 2.17 करोड़ कैश बरामद

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग और चुनाव आयोग ने बेल्लारी के मोलकलमुरू में छापेमारी के दौरान 2.17 करोड़ रुपए कैश और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। यह छापेमारी भाजपा उम्मीदवार श्रीरामुलु के संसदीय क्षेत्र में की गई है। यह छापेमारी शुक्रवार को की गई है। स्कॉर्पियो ड्राइवर उमा शंकर को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह नगदी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सीमा के पास रायदुर्गा में पाई गई है।

raid

इससे पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक खेनी के घर रामपुरा और बेंगलुरू के सदाशिवनगर में भी छापेमारी की, जहां से कई दस्तावेज की जांच की गई। गुरुवार को आयकर विभाग ने देर रात बोलर के मूलिहितलू में एक स्थानीय डॉक्टर के घर पर भी छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने लोगों से पूछताछ की थी। देर रात जिन अधिकारियों ने यहां छापेमारी की थी, उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की थी। यह छापेमारी गुरवार रात 2.45 बजे की गई थी।

चुनाव के समय आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं के घर पर छापेमारी की है। हालांकि अभी भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मंगलुरू में किस डॉक्टर के घर पर छापेमारी की गई थी। इस बात की भी जानकारी अभी मुहैया नहीं कराई गई है कि डॉक्टर के पास से कितना कैश और अन्य कीमती सामान पाया गया है।

इसे भी पढ़ें- मतदान से पहले कर्नाटक में बारिश, बेंगलुरू में घरों में घुसा पानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+