आईटी मंत्रालय की विकिपीडिया को फटकार, कहा- तुरंत हटाएं जम्मू कश्मीर के गलत नक्शे का लिंक
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने को लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने इंफोर्मेशन टेक्नॉलजी एक्ट, 2000 के सेक्शन 69ए के तहत विकिपीडिया को आदेश दिया है कि वो अपने प्लेटफॉर्म से उस लिंक को हटाए, जिसमें जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा दिखाया गया है। मंत्रालय ने तुरंत इस लिंक को हटाने को कहा है।

इससे पहले ट्विटर ने भी जम्मू कश्मीर को गलत तरीके चीन का हिस्सा दिखा दिया था। जिसके बाद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद ट्विटर ने इसको लेकर माफी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications