दिल्ली में आज फिर हो सकती है बारिश, IMD ने बताया दो दिन के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिन का मौसम अपेडट दिया है।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: उत्तराखंड और यूपी में हाल ही में हुई तीन दिन की बारिश से बदले मौसम के मिजाज के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बादल बरस सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर में बारिश होगी और राष्ट्रीय राजधानी में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    weather

    आरके जेनामणि के मुताबिक, 'एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते दिल्ली में 23 अक्टूबर की रात या 24 अक्टूबर की सुबह हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब में भी अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा और फिलहाल वहां बारिश के आसार नहीं हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान बारिश की रफ्तार में कोई विशेष तेजी देखने को नहीं मिलेगी। देशभर से मॉनसून की वापसी जारी है और रविवार से ये उत्तर पूर्व, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक से हट जाएगा।'

    कुमाऊं क्षेत्र में अभी भी फंसे हैं 700 से ज्यादा पर्यटक
    आपको बता दें हाल ही में हुई तीन दिन की भारी बारिश ने उत्तराखंड के कई जिलों में जबरदस्त तबाही मचाई है। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान नैनीताल जिले में हुआ है, जहां मृतकों की संख्या 40 से ज्यादा है। बारिश की वजह से बंद हुए रास्तों को अब खोला जा रहा है, लेकिन अभी भी 700 से ज्यादा पर्यटक कुमाऊं क्षेत्र में फंसे हुए हैं। वहीं, उत्तराखंड के लमखागा दर्रे में 18 अक्टूबर को हुई भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 17 ट्रेकर्स रास्ता भटक गए, जिनमें से 11 के शव अभी तक मिल चुके हैं। अन्य ट्रेकर्स की तलाश के लिए भारतीय वायुसेना की टीम को उतारा गया है, जो 17000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकर्स की तलाश में जुटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+