दिल्ली एनसीआर में आज हो सकती है हल्की बारिश, सुहावना रहेगा मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड मानो बार बार लौटकर आ रही है। कभी अचानक तेज हवाएं मौसम को सर्द कर दे रही हैं तो कभी बारिश कंपा दे रही है। इसके अलावा कोहरे का कहर भी बरकरार है। सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़ जाने से दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर आ गिरा था वहीं अधिकतक तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को मौसम के हाल ही बात की जाए तो न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

it may rain in delhi ncr today, weather will be pleasant

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को सुबह धुंध और कोहरा हो सकता है। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। दिल्ली के साथ एनसीआर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से दिनभर बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में हिमपात, बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथी छींटे पड़ने की संभावना जताई है। इस सप्ताह के अंत में देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर इलाकों में भी सामान्य बारिश की संभावना बताई गई है। बता दें कि बीते रविवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें इस साल दिल्ली एनसीआर में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में अचानक हुई हद से ज्यादा ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। सड़कों पर पहाड़ी इलाकों सा नजारा देखने को मिला तो लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम ने बदली करवट, ठंड़ बढ़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+