केजरीवाल आंदोलन कर सकते हैं, शासन नहीं चला सकते: नितिन गडकरी

वहीं भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि केजरीवाल ने ये झूठे आरोप लगाये हैं कि नरेंद्र मोदी को मुकेश अंबानी समर्थन दे रहे हैं, सच तो यह है कि मोदी को मिल रहे समर्थन के पीछे जनता है। केजरीवाल की सरकार असफल रही है अत: वह अपनी असफलता को छिपाने के लिए मोदी पर आरोप लगा रहे हैं, वह एक राज्य संभाल नहीं पाये और अब प्रधानमंत्री पद का ख्वाब देख रहे हैं। जनता खुद ही परिपक्व है और वह जानती है कि वो किसे वोट करे। केजरीवाल का झूठ जनता के सामने आ गया है।
केजरीवाल के इस्तीफा मुद्दे पर सपा नेता नरेश अग्रवाल का कहना है कि जनता ने केजरीवाल की क्षमता को देख लिया है कि वह सरकार चलाने में अक्षम हैं, जब दोबारा चुनाव होंगे तो जनता सही उम्मीदवार को चुनेगी।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने भाजपा में जाने के संकेत दिये हैं, बिन्नी ने पहले भी केजरीवाल पर आरोप लगाये थे कि उन्होने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के साथ समझौता किया है।












Click it and Unblock the Notifications