ISRO सोमवार को PSLV-C45 के साथ 28 विदेशी सैटलाइट्स करेगा लॉन्च
श्रीहरिकोटा: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सोमवार(1 अप्रैल) को PSLV-C45 लॉन्च किया जाएगा। PSLV-C45 के जरिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ की ओर से तैयार EMISAT को ले जाएगा। PSLV-C45 के अलावा इसरो 28 विदेशी सैटलाइट्स को भी लॉन्च करेगा।

इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट किया कि श्रीहरिकोटा में एक शाम! सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 1 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे PSLVC45 के प्रक्षेपण के लिए सभी चीजें सेट । EMISAT और 28 विदेशी उपग्रह ऑन बोर्ड। हमारे अपडेट जारी रहेंगे।
भारत ने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल को जनवरी 24 को लॉन्च किया था। PSLV-C44 ने सफलतापूर्वक माइक्रोसैट-आर और केलामसाट सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उनकी कक्षाओं में स्थापित किया था। इसके लिए इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के पास एक स्टेडियम की तरह की गैलरी बनाई है। इस गैलरी से लोग सोमवार को इसरो की ओर से लॉन्च किए जा रहे रॉकेट का आनंद ले सकेंगे। इस गैलरी में 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस गैलरी के सामने दो लॉन्चपैड होंगे, जहां से लोग लाइव रॉकेट लॉन्च का मजा उठा सकेंगे। इसरो ने लोगों को मुफ्त में अपने अभियानों को देखने की सुविधा अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की तरह शुरू की हैं। वहां भी लोगों को विभिन्न अभियानों को दिखाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications